फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   market gorakhpur

अधिक मास के व्यापारियों को उम्मीदें, बाजार लौटेगी रौनक

Sat, 19 Sep 2020 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
market gorakhpur
अधिक मास के व्यापारियों को उम्मीदें, बाजार लौटेगी रौनक
विज्ञापन

गोरखपुर। लॉकडाउन से अब तक बेहाल कारोबारियों को अधिक मास में व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है। 17 अक्तूबर से नवरात्रि के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी। अधिक मास के शुरू होने के साथ ही खरीदारी शुरू हो चुकी है। कोरोना काल में दुकानदारों ने सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं। कोरोना के डर से ग्राहक महीनों से घर से नहीं निकले हैं। ऐसे में अधिक मास और त्योहारी सीजन के कारण ग्राहकों के आने की उम्मीद दुकानदारों को है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खरीदारी पर छूट के साथ ही कई ऑफर देने की तैयारी व्यापारियों ने की है।
वाहन: अधिक मास में हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। पहले दिन गाड़ियों की बुकिंग की गई। इस महीने गाड़ी देखने वाले बुकिंग भी करवाते हैं। अधिक मास में शनिवार के दिन भी लोग गाड़ियों की खरीदारी करते हैं। इस महीने उम्मीद है कि बाजार में कुछ रौनक दिखेगी।
विज्ञापन

- धीरज दास, निदेशक बीआर हुंडई, पैडलेगंज
सोना-आभूषण: अधिक मास के पहले दिन शुक्रवार को बाजार में काफी रौनक देखने को मिली। हालांकि पिछली बार की तुलना में ग्राहक कम दिखे। अब ग्राहक भी ऑनलाइन खरीदारी की तरफ जा रहे हैं। ग्राहकों के मन मुताबिक अब ऑनलाइन सोने चांदी के आभूषण भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय अग्रवाल. पीसी ज्वैलर्स
कपड़ा : छह महीने से अधिक समय के बाद अब खरीदारी के लिए माहौल उपयुक्त हुआ है। उम्मीद है अधिकमास में व्यापार कुछ बढ़े। नवंबर-दिसंबर में शादी-विवाह के मुहूर्त हैं। इसकी तैयारी भी ग्राहक अभी से करना शुरू कर दिए हैं। उम्मीद है कि इस महीने बाजार पहले से अधिक गुलजार रहेगा।

वैभव अग्रवाल, ममकिन्स
इलेक्ट्रॉनिक बाजार को अधिक मास से काफी उम्मीदें हैं। पहले दिन इसका असर भी देखने को मिला। भीड़ बढ़ने के साथ दुकान में कोरोना सेफ्टी के सभी नियमों का पालन कराया जाएगा। अधिक मास के साथ ठंडी के मौसम के अनुकूल सामानों की बाजार में मांग बढ़ जाती है।
- गौरांग अग्रवाल, वैल्यू प्लस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed