फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Market closed over demand for Y-model overbridge.

Gorakhpur News: वाई मॉडल ओवरब्रिज की मांग पर बाजार बंद

Wed, 07 Oct 2026 03:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Market closed over demand for Y-model overbridge.
सरदारनगर/चौरीचौरा। भोपा बाजार रेलवे समपार फाटक संख्या 147बी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को स्वीकृत वाई मॉडल के अनुसार पूरा कराने की मांग को लेकर मंगलवार को मुंडेरा बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। दानी भवानी पोखरा से नए खाटू श्याम मंदिर तक मुख्य मार्ग के साथ गली-मोहल्लों की दुकानें भी बंद रहीं। व्यापारियों ने कहा कि मुंडेरा बाजार की ओर पुल का हिस्सा नहीं बनने से कारोबार प्रभावित होने के साथ आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही भी मुश्किल होगी।
विज्ञापन

व्यापारियों के मुताबिक ओवरब्रिज को मूल रूप से वाई मॉडल में स्वीकृति मिली थी। रेलवे फाटक के पास बने गोलंबर से एक मार्ग मुंडेरा बाजार और दूसरा शहीद स्मारक की ओर जाना प्रस्तावित था। शुरुआत में इसी के अनुरूप निर्माण भी शुरू हुआ, लेकिन बाद में नक्शे में संशोधन कर इसे एल मॉडल कर दिया गया। शहीद स्मारक की ओर ओवरब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि मुंडेरा बाजार की ओर प्रस्तावित हिस्सा रोक दिया गया है।
विज्ञापन

------------
दो दर्जन गांवों की आवाजाही पर पड़ेगा असर
व्यापारियों ने बताया कि मुंडेरा बाजार और आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के लोग रोजाना भोपा बाजार और रेलवे क्रॉसिंग होकर आवागमन करते हैं। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना है कि मुंडेरा बाजार की ओर पुल नहीं बनने से रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी तरफ यातायात का दबाव बना रहेगा और जाम की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी। चार फरवरी 2021 को चौरीचौरा शताब्दी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय लोगों की मांग पर भोपा बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद वाई मॉडल के तहत इसे स्वीकृति मिली थी। अब शहीद स्मारक की ओर निर्माण पूरा होने और उद्घाटन की तैयारी के बीच मुंडेरा बाजार की ओर हिस्सा नहीं बनाए जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पहले भी जता चुके हैं विरोध
वाई मॉडल की मांग को लेकर व्यापारियों ने इससे पहले तीन अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था। व्यापारियों का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने कई बार मांग रखने के बावजूद मुंडेरा बाजार की ओर निर्माण शुरू नहीं किया गया। मंगलवार को बाजार बंद कर उन्होंने अपनी एकजुटता दिखाई।
सर्राफा व्यवसायी संघ चौरीचौरा के अध्यक्ष पीयूष खेतान, पूर्व सभासद भुवनपति निराला, सभासद मोहित जायसवाल, राजेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, गुड्डू बरनवाल, धरम वर्मा, रमेश चंद्र जायसवाल, घनश्याम जायसवाल सहित अन्य व्यापारियों ने दुकानें बंद रखने वाले कारोबारियों का आभार जताया।

-----------------
मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
पीयूष खेतान ने कहा कि मुंडेरा बाजार की ओर हिस्सा नहीं बनाया गया तो ओवरब्रिज निर्माण का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। पूर्व स्वीकृत वाई मॉडल के अनुसार ही निर्माण कराया जाना चाहिए। व्यापारी नेता राजकुमार जायसवाल ने कहा कि मुंडेरा बाजार की ओर निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से अधूरे ओवरब्रिज को मूल वाई मॉडल के अनुरूप पूरा कराने की मांग की। बाजार बंद होने से खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौरीचौरा पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed