फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Marble trader's car window smashed and ₹5 lakh stolen in Gorakhpur.

VIDEO: कार का शीशा तोड़ व्यवसाई के 5 लाख रुपये उड़ाए, CCTV में कैद हुई वारदात- देखिए कैसे तोड़ा

Tue, 14 Jul 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 12:59 AM IST
सार

शाम करीब 6:30 बजे फिल्म समाप्त होने के बाद वे क्रेटा कार से दुकान पहुंचे और कार बाहर खड़ी कर कार्यालय में चले गए।करीब 7:45 बजे दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी के दौरान बारिश शुरू हो गई। दोनों कुछ देर दुकान के पास ही रुक गए। इसी बीच पैदल आए तीन बदमाशों ने कार का पिछला शीशा तोड़ दिया और उसमें बैग में रखे पांच लाख रुपये से लेकर भाग गए।

विज्ञापन
Marble trader's car window smashed and ₹5 lakh stolen in Gorakhpur.
कार का शीशा तोड़कर उड़ाए पांच लाख रुपये - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहपुर क्षेत्र में फातिमा अस्पताल के सामने सोमवार शाम मार्बल व्यवसायी विवेक कुमार की कार का शीशा तोड़कर बदमाश बैग में रखे पांच लाख रुपये चोरी कर भाग गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर शाहपुर पुलिस और सीओ गोरखनाथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। देवरिया के गौरी बाजार निवासी विवेक कुमार निगम और कुशीनगर के वार्ड संख्या-21 निवासी अजीत सिंह शाहपुर की शताब्दीपुरम कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। दोनों फातिमा अस्पताल के सामने मकराना मार्बल के नाम से टाइल्स व मार्बल की दुकान संचालित करते हैं।

विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार, सोमवार शाम वे मोहद्दीपुर में एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये देने गए थे लेकिन संबंधित व्यक्ति नहीं पहुंचा। इसके बाद दोनों ओरियन मॉल में फिल्म देखने चले गए। शाम करीब 6:30 बजे फिल्म समाप्त होने के बाद वे क्रेटा कार से दुकान पहुंचे और कार बाहर खड़ी कर कार्यालय में चले गए।
विज्ञापन

करीब 7:45 बजे दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी के दौरान बारिश शुरू हो गई। दोनों कुछ देर दुकान के पास ही रुक गए। इसी बीच पैदल आए तीन बदमाशों ने कार का पिछला शीशा तोड़ दिया और उसमें बैग में रखे पांच लाख रुपये से लेकर भाग गए। बारिश रुकने के बाद जब कारोबारी कार के पास पहुंचे तो शीशा टूटा मिला और बैग गायब था।

कारोबारियों और कर्मचारियों ने खजांची चौराहे से मेडिकल कॉलेज और असुरन तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लिया। पीड़ितों ने मामले में तहरीर दे दी है। सीओ रवि सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed