{"_id":"5f968a046fa6cd1a6869e257","slug":"many-youth-registered-for-online-employment-organized-by-regional-services-planning-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेलाः 725 युवाओं ने कराया पंजीकरण, तीन दिन में होगा साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेलाः 725 युवाओं ने कराया पंजीकरण, तीन दिन में होगा साक्षात्कार
Mon, 26 Oct 2020 02:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित ऑनलाइन रोजगार मेला के लिए 725 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। आवेदन कर्ताओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर विभाग की ओर से सोमवार की शाम तक संबंधित कंपनियों को भेज दिया जाएगा। अगले तीन दिनों के अंदर कंपनियों की ओर से टेलीफोनिक या वीडियो कॉलिंग के माध्यम से युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित युवाओं को ऑनलाइन ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि आठ कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर 880 नियुक्तियां निकाली गई थी। 26 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे तक रोजगार मेला में शामिल होने के लिए सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता था। समय सीमा खत्म होने तक 725 युवाओं ने आवेदन किया है। सर्वाधिक आवेदन रैंडस्टैड कंपनी में ब्रांच रिलेशन एग्जीक्यूटिव पद के लिए आई हैं। 200 पदों के लिए 382 युवाओं ने आवेदन किया है। उसके बाद मगध मगध एग्रोटेक में फील्ड एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, सेल्स ट्रेनर कंप्यूटर ऑपरेटर, कृषि अधिकारी समेत अन्य 120 पदों के लिए 172 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
किस कंपनी के लिए कितने आए आवेदन
कंपनी रिक्तियां आवेदन
कुल 880 725
- मगध एग्रोटेक 120 172
- स्मार्ट टच 109 63
- टेस्को एनर्जी 92 59
- रैंडस्टैड इंडिया 200 382
- स्कार्पिक्स इंडिया 109 33
- कल्याणी सोलर 99 50
- पुखराज हेल्थ केयर 37 19
- जेंट एक्वा प्राइवेट लि. 114 47
कुल 880 725