{"_id":"5ebffaafaf25760b94701a6d","slug":"many-workers-returned-from-bangalore-by-truck-and-go-himself-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलुरू से ट्रक से लौटे 35 मजदूर, खुद पहुंचे अस्पताल, बोले- क्वारंटीन कर दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलुरू से ट्रक से लौटे 35 मजदूर, खुद पहुंचे अस्पताल, बोले- क्वारंटीन कर दीजिए
Sat, 16 May 2020 08:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 May 2020 08:08 PM IST
सार
- गांव में ना फैले संक्रमण इसलिए खुद ही पहुंच गए अस्पताल
- पीएचसी के डॉक्टर ने एहतियातन होम क्वारंटीन होने की दी सलाह
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के खोराबार इलाके के जंगल चंवरी गांव में शनिवार की सुबह बंगलुरू से पैंतीस मजदूर अपने घर आए। घर में प्रवेश करने से पहले उन्होंने घरवालों से वाहन मंगाकर खुद ही स्थानीय पीएचसी पहुंचे। वहां अपनी सेहत की जांच कराई और कहा कि हमें अस्पताल में ही क्वारंटीन कर दीजिए।
विज्ञापन
हालांकि जांच के दौरान उनमें कोई लक्षण नहीं मिला तो डॉक्टर ने सभी को एहतियात के तौर पर चौदह दिन होम क्वारंटीन रहने को कहा। इसके बाद मजदूर खुद ही होम क्वारंटीन हो गए।
विज्ञापन
खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मजदूरों ने बताया कि वे कर्नाटक के बंगलुरू में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन में काम बंद हो गया। इसके बाद एक ट्रकवाला प्रति मजदूर 4500 रुपये लेकर घर पहुंचाने को तैयार हुआ तो वे चल दिए।
विज्ञापन
ट्रक से करीब पचास मजदूर आए हैं, जो अलग-अलग जगहों के थे। शनिवार की सुबह रामनगर कड़जहां में फोरलेन पर ट्रक से उतरे और पैदल ही गांव पहुंचे। इस संबंध में खोराबार पीएचसी के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सभी मजदूरों की जांच की गई है। उनमें फिलहाल कोई लक्षण नहीं मिला है। उन्हें होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।