फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many villagers arrived in maharajganj from stranded Delhi due to lockdown

महराजगंज: लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे थे ये लोग, पांच दिन ठेला चलाकर इस हाल में पहुंचे अपने गांव

Fri, 03 Apr 2020 08:06 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Many villagers arrived in maharajganj from stranded Delhi due to lockdown
ठेला लेकर दिल्ली से गांव पहुंचे चार मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। यहां लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसे चौक बाजार क्षेत्र के लोग दिन रात ठेला चलाकर पांच दिन बाद अपने गांव पहुंचे। वहां पहुंचते ही सभी लोगों की जांच-पड़ताल हुई और उसके बाद गांव के ही प्राइमरी विद्यालय के क्वारंटीन सेंटर उन्हें भर्ती कर दिया गया।

विज्ञापन


ये है मामला...
मिली जानकारी के मुताबिक सोनाड़ी खास के रहने वाले रमेश व विद्यासागर दिल्ली में हार्डवेयर का काम करते हैं। यह दोनों सगे भाई हैं। इनके साथ ओबरी गांव के कैलाश व नारद मुनि भी दिल्ली में इनके साथ काम करते हैं लेकिन लॉकडाउन के बाद से ही इनका धंधा बंद हो गया।
विज्ञापन

 

लॉकडाउन के बाद दिल्ली में मकान मालिक ने कमरा खाली करने को कहा तो यह लोग परेशान हो गए। इसके बाद शनिवार की रात 9 बजे इन चारों लोगों ने तीन ठेला लिया और उसी पर अपना सामान व राशन लादकर घर के लिए से दिल्ली से निकल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में खाना बनाकर खाने के बाद थोड़ा विश्राम कर धीरे- धीरे गांव की ओर बढ़ते गए। यह सभी लोग शुक्रवार की दोपहर में परतावल में सड़क के किनारे थोड़ी  देर के लिए रूक कर आपस में बात रहे थे। इनकी बातचीत से वहां मौजूद लोगों को पता चला कि यह सभी दिल्ली से आ रहे थे।


गांव मेंं पहुंचते ही लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य टीम को दी। चिकित्सकों की टीम ने जांच कर गांव के प्राइमरी विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में उन्हें भर्ती कर दिया। चिकित्सकों ने सुझाव दिया कि 14 दिन तक यहीं रहना है। यहां भोजन और रहने की सुविधा बेहतर है। समय- समय पर जांच की होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed