{"_id":"649140ed7d8989ea130bd6e7","slug":"many-trains-including-gorakhpur-varanasi-city-express-will-be-canceled-2023-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, जानिए क्या है वजह
Tue, 20 Jun 2023 11:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:32 AM IST
सार
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 22 से 26 जून तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस , छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 22 जून को बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस और आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औड़िहार स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य एवं औड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित औड़िहार-सादात स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण को देखते हुए 22 से 26 जून तक प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक का काम किया जाएगा। इसकी वजह से कई ट्रेने निरस्त करते हुए कई के मार्ग में परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन और पुनर्निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 22 से 26 जून तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस , छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 22 जून को बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस और आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 23 जून को रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
वहीं, 22 जून को गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ-शाहगंज-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलाई जाएगी। 21 से 25 जून तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस जंघई-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। 22 जून को सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा-गाजीपुर सिटी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में एंबुलेंस माफिया: पुलिस-स्वास्थकर्मियों का गठजोड़, स्टॉफ समेत हटाए गए चौकी इंचार्ज
21 से 25 जून तक अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। 21 एवं 23 जून तक दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन-सुल्तानपुर-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 21 जून को आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-सीवान-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: अजीत, विनोद के बाद अब माफिया राकेश की बारी, चलेगा बुलडोजर
22 जून को रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा-सीवान-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलाई जाएगी। 24 जून को छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलाई जाएगी।
24 जून को अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-सीवान-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। 25 जून को नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: अजीत, विनोद के बाद अब माफिया राकेश की बारी, चलेगा बुलडोजर
22 जून को रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा-सीवान-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलाई जाएगी। 24 जून को छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलाई जाएगी।
24 जून को अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-सीवान-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। 25 जून को नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।