Railway Update: आज निरस्त रहेंगी आनंद विहार टर्मिनस सहित कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची
गोंडा जंक्शन के यार्ड रिमाडलिंग की वजह से आनंद विहार टर्मिनस सहित कई ट्रेनें बृहस्पतिवार को निरस्त रहेंगी। यह जानकारी सीपीआरओ पकंज कुमार सिंह ने दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जंक्शन के यार्ड रिमाडलिंग की वजह से आनंद विहार टर्मिनस सहित कई ट्रेनें बृहस्पतिवार को निरस्त रहेंगी। यह जानकारी सीपीआरओ पकंज कुमार सिंह ने दी है।
ये ट्रेनें निरस्त
- 12572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस
- 02564 नई दिल्ली-सहरसा क्लोन विशेष गाड़ी
- 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन विशेष गाड़ी
- 12558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
- 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
- 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस
- 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस
- 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस
- 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
- 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस
- 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस
समपार फाटकों को पार करने में बरतें सावधानी
अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के मौके पर बुधवार को प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी चंदन कुमार की देखरेख में कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक कर समपार फाटकों पर सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए गए
रेलवे प्रशासन ने 05017/05018 बापूधाम मोतिहारी-अयोध्या कैंट-बापूधाम मोतिहारी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी को दो अतरिक्त फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है। सीपीआरओ पकंज कुमार सिंह ने बताया कि बापूधाम मोतिहारी-अयोध्या कैंट विशेष गाड़ी 11 एवं 18 जून को तथा अयोध्या कैंट-बापूधाम मोतिहारी विशेष गाड़ी 12 एवं 19 जून को चलाई जाएंगी।