{"_id":"5f2c178e8ebc3e3ca30df9c9","slug":"many-report-corona-positive-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मिले 53 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मिले 53 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार
Thu, 06 Aug 2020 08:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Aug 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को 518 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट मिली, जिसमें कोरोना संक्रमित केस की संख्या 53 रही। इन्हें लेकर कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। कोरोना के लक्षण वाले सभी मरीजों को लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण परिवारों तक पहुंचने के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी पर एंटीजन टेस्ट और जिला अस्पताल में ट्रूनॉट किट से जांच की सुविधा शुरू होने के बाद जांच में भी बढ़ोत्तरी हुई है। जांच का दायरा बढ़ने से संक्रमित मरीजों का ग्राम भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 518 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 465 निगेटिव और 53 पॉजिटिव केस हैं। एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 473 है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बृहस्पतिवार को एक हजार को भी पार कर गया।
विज्ञापन
अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1032 हो गई है। मौजूदा समय में कुल 215 कंटेनमेंट एरिया सक्रिय हैं, जहां कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है, जबकि लक्षण वाले मरीजों को अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।