फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many report corona positive in Deoria

Corona in Deoria: देवरिया में फार्मासिस्ट समेत 19 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Thu, 06 Aug 2020 08:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Aug 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Many report corona positive in Deoria
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

खुद की लापरवाही से लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें किसी भी संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं था। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1630 हो गई है।

विज्ञापन


उधर, पैना गांव निवासी एक महिला की तबीयत खराब होने पर उसे बस्ती मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया, जहां उसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर दस हो गई है।
विज्ञापन


न्यू पीएचसी मईल के फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनके संपर्क में रहने वाले भाई, भतीजी, बहन और मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार के सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। अस्पताल को सील कर सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मिले 189 कोरोना पॉजिटिव, चार संक्रमितों की हुई मौत

भाटपाररानी नगर पंचायत के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौरीबाजार सीएचसी के एक स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अबूबकर नगर, उमानगर, देवरिया खास के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


सिरजम के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ कार्यालय के सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कई लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, जबकि अधिकांश लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

इस बाबत सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया कि 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की संख्या 1630 हो गई है। एक महिला की बस्ती में इलाज के दौरान मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed