{"_id":"60e90de18ebc3ec1ff0900fb","slug":"many-policemen-suspended-after-viral-video-of-danced-at-the-farewell-of-line-spot-inspector-in-basti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: लाइन हाजिर इंस्पेक्टर की विदाई में थिरके पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर 15 निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: लाइन हाजिर इंस्पेक्टर की विदाई में थिरके पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर 15 निलंबित
Sat, 10 Jul 2021 08:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Jul 2021 08:32 AM IST
सार
सभी के खिलाफ गौर थाने में कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें इंस्पेक्टर के अलावा एसआई भीम सिंह, एसआई अजय सिंह, एसआई रिजवान अली, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल मनोज यादव समेत 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं। आईजी एके राय ने बताया कि इस तरह की गतिविधि पुलिस नियमों के हिसाब से अनुचित व आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
लाइनहाजिर इंस्पेक्टर की विदाई में थिरके पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्ती जिले में लाइन हाजिर इंस्पेक्टर के विदाई कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर एसपी ने इंस्पेक्टर सहित 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
सभी के खिलाफ गौर थाने में कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें इंस्पेक्टर के अलावा एसआई भीम सिंह, एसआई अजय सिंह, एसआई रिजवान अली, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल मनोज यादव समेत 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं। आईजी एके राय ने बताया कि इस तरह की गतिविधि पुलिस नियमों के हिसाब से अनुचित व आपत्तिजनक है।
आपको बता दें कि गौर थाने पर बृहस्पतिवार को प्रमुख पद प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में कई बार मारपीट हुई। कुछ लोग ब्लॉक का गेट ढकेलकर ब्लॉक के अंदर घुस गए, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
बाद में डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। देर शाम एसपी आशीष श्रीवास्तव ने शांति व्यवस्था कायम न रख पाने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। शुक्रवार को स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस बीच बैंड बाजे की धुनों पर लोग जमकर थिरके। पुलिसकर्मी सड़क पर जुलूस की शक्ल में नाचने लगे। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
निलंबित होने वालों में इंस्पेक्टर के अलावा एसआई भीम सिंह, एसआई अजय सिंह, एसआई रिजवान अली, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल ऋषिकेश सिंह, यशवंत यादव, रिक्रूट कांस्टेबल शुभम मिश्र, ऋषभ कुमार, सौरभ सिंह, सतीश यादव, कीर्ति सिंह, ज्योति सिंह और कम्प्यूटर ऑपरेटर आशुतोष धर द्विवेदी शामिल हैं। सभी के खिलाफ प्रारंभिक जांच सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय को सौंपी गई है।