फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many people will get relief in Gorakhpur Development Authority board meeting in gorakhpur

हजारों लोगों को राहत देने वाली होगी इस बार की जीडीए बोर्ड बैठक, जानिए क्या है वजह

Tue, 05 Jan 2021 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Many people will get relief in Gorakhpur Development Authority board meeting in gorakhpur
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की आठ जनवरी को होने वाली बैठक में कई अहम मसलों पर निर्णय होगा। दो एजेंडे ऐसे हैं जो हजारों लोगों को राहत दे सकते हैं। रामगढ़ताल किनारे के पांच सौ मीटर के दायरे में मानचित्र स्वीकृत करने पर लगी रोक हटाई जा सकती है। अधूरे पड़े निर्माण पूरे कराए जा सकेंगे तो नए निर्माण के लिए मानचित्र भी पास हो सकेगा।
विज्ञापन


रामगढ़ताल के वेटलैंड का निर्धारण होने के बाद अब वेटलैंड वाले दायरे में मानचित्र नहीं स्वीकृत हो सकेगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक 28 में से 22 जगहों पर वेटलैंड का दायरा 50 मीटर है। ऐसे में इस दायरे के बाहर मानचित्र स्वीकृत करने पर निर्णय होने की पूरी उम्मीद है।   
विज्ञापन


बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) की हाईपावर कमेटी ने रामगढ़ताल के 500 मीटर दायरे को वेट लैंड बताते हुए वहां सभी तरह के (एनेक्सी और प्राणि उद्यान छोड़कर) निर्माण पर रोक लगाते हुए बन चुके भवनों को ध्वस्त करने की संस्तुति की थी। इसके बाद से ही जीडीए, एनजीटी में इस बात की पैरवी कर रहा है कि भवनों के ध्वस्तीकरण की संस्तुति जनहित में नहीं है। इस दायरे में जीडीए की भी कई योजनाएं पड़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि 500 मीटर दायरे में निर्माणों के ध्वस्तीकरण से राहत तो मिल चुकी है लेकिन इन क्षेत्रों में प्राधिकरण नए निर्माण का मानचित्र नहीं पास कर रहा। वहीं, 500 मीटर के ही दायरे में जीडीए की आवासीय योजना लोहिया एन्क्लेव के आने की वजह से वहां के आवंटियों को कब्जा नहीं मिल पा रहा था। नोटिफिकेशन में यह आवासीय योजना, रामगढ़ताल के वेटलैंड में नहीं आ रही है। ऐसे में अब योजना के करीब 450 आवंटियों को कब्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

एनजीटी में 12 जनवरी को होगी सुनवाई

एनजीटी हाई पावर कमेटी की संस्तुति पर एनजीटी में चल रहे केस में 12 जनवरी को सुनवाई होगी। वेटलैंड का दायरा निर्धारित होने के बाद पहली बार सुनवाई होगी। जीडीए, इस सुनवाई में भी रामगढ़ताल वेटलैंड नोटिफिकेशन को आधार बताकर मजबूती से अपनी बात रखने की तैयारी कर रहा है। जीडीए को उम्मीद है कि ताल का वेटलैंड घोषित हो जाने से अब एनजीटी से भी जल्द राहत मिल सकती है।  
 
जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि कमिश्नर की अनुमति मिलने के बाद जीडीए बोर्ड बैठक की तारीख तय हो गई है। आठ जनवरी को बैठक होगी। लोहिया आवंटियों को कब्जा देने का प्रस्ताव भी बैठक में शामिल है। कुछ और भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed