फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many news coronavirus found in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में पति-पत्नी और बेटा समेत मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 131

Sun, 12 Jul 2020 04:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Jul 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
many news coronavirus found in sant kabir nagar
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में पति-पत्नी और बेटा समेत 20 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 386 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को 20 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें कोतवाली क्षेत्र में 12 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें लेडुआ गांव के नौ लोग शामिल हैं। लेडुआ गांव के रहने वाले 42 वर्षीय पति,  40 वर्षीय पत्नी और दस वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिले। इसी गांव की 45 वर्षीय मां और 21 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


लेडुआ गांव के ही 37 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, छह वर्षीय बालक और 16 वर्षीय किशोर भी पॉजिटिव मिले हैं। सभी संक्रमित के संपर्क में आए थे। कोतवाली क्षेत्र के चमरसन गांव निवासी दिल्ली से लौटा 54 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। कोतवाली क्षेत्र के ही बयारा गांव निवासी गुजरात से लौटा 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत मगहर के काजीपुर मोहल्ले का निवासी लखनऊ में उपचार कराने गया 61 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बखिरा क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 68 वर्षीय वृद्ध, 48 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय दो वृद्ध और एक युवती पॉजिटिव मिली है। सभी संक्रमित के संपर्क में आए थे।
धनघटा क्षेत्र के नटवावर गांव निवासी 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। महुली क्षेत्र के महुली का रहने वाला 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया। दुधारा क्षेत्र के दुधारा का रहने वाला मुंबई से लौटा 42 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 386 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 131 लोग एक्टिव हैं। जबकि 255 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। शनिवार को 542 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed