{"_id":"5f09b0278ebc3e63954b3ac2","slug":"many-new-positive-patients-of-corona-found-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में मिले कोरोना के 15 नए पॉजिटिव मरीज, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 54","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में मिले कोरोना के 15 नए पॉजिटिव मरीज, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 54
Sat, 11 Jul 2020 05:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में शनिवार को कोरोना के 15 नए पॉजिटिव केस बीआरडी मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में आए हैं। इसके अलावा पूर्व में पॉजिटिव लखनऊ में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 405 हो गई है, जबकि तीन पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें रूधौली स्थित अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 54 हो गई है। अब तक 16 की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 335 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि की है।
विज्ञापन
जिले में अब तक प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। करीब सवा लाख प्रवासी अपने जिले में आए हैं, जिन्हें पंजीकृत किया गया है। डीएम के मुताबिक अब तक कुल 15951 नमूनों की जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजी गई है।
विज्ञापन
इसमें से 14925 की रिपोर्ट अब तक मिल चुकी है। 14510 निगेटिव पाए गए हैं। शनिवार को कुल 405 रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मिली है, जिसमें 15 पॉजिटिव हैं, जबकि 90 निगेटिव पाए गए हैं। अब तक 657 रिपोर्ट लंबित है।