{"_id":"5f97e16e8ebc3ea360758224","slug":"many-indians-returned-to-india-after-seven-months-from-nepal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात महीने बाद अपने वतन लौटे सैकड़ों भारतीय, कोरोना की वजह से नेपाल में फंसे थे ये लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने बाद अपने वतन लौटे सैकड़ों भारतीय, कोरोना की वजह से नेपाल में फंसे थे ये लोग
Tue, 27 Oct 2020 02:29 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नेपाल की सभी सीमा कोरोना महामारी के चलते पिछले सात माह से सील हैं। आवागमन को लेकर भारत अपने नागरिकों और नेपाल अपने देश के नागरिकों को प्रवेश दे रहा है। सोनौली सीमा पर दशहरा पर्व के दौरान सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बीच नेपाल में पिछले सात माह से फंसे भारतीय नागरिकों को सरहद पर कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया गया। जिसमें महिलाएं बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे तक 205 भारतीय यात्रियों को भारत में कड़ी जांच के बाद प्रवेश मिल चुका था। सभी यात्री चेन्नई, बेंगलुरु, कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, कानपुर के रहने वाले हैं। जो नेपाल के होटल मैनेजमेंट, सहित विभिन्न कारपोरेट कम्पनियों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार ने बताया कि सीमा पर कड़ी जांच के बाद केवल भारतीय नागरिकों को प्रवेश मिल रहा है। इसके साथ ही दूतावास के निवेदन पर नेपाली सहित विदेशी नागरिकों को आने की अनुमति है।
विज्ञापन
भारतीय यात्रियों में खुशी, दीवाली परिजनों के साथ मनाएंगे
भारत में प्रवेश के दौरान सोनौली सीमा पर भारतीय यात्रियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि सात माह तक समस्याओं के बीच जीवन गुजारना पड़ा। अब नेपाल में कोरोना तेजी से फैल रहा है। नेपाल के कारपोरेट और होटल मैनेजमेंट में कार्यरत भारतीय नागरिक पी. बेंक्ट्स निवासी चेन्नई, सोहन गुप्ता निवासी दिल्ली, परमिंदर सिंह निवासी दिल्ली, पूर्णता निवासी बैंगलोर, रामचंद्रन निवासी चेन्नई ने बताया कि हम खुश हैं, सुरक्षित हैं, समय पर घर पहुंच जाएंगे। अब परिजनों के साथ दीवाली धूमधाम से मनाया जाएगा।