फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many dead and missing due to landslide in Nepal

नेपाल में भूस्खलन से 11 मरे, पांच लापता, बचाव कार्य जारी

Sat, 26 Sep 2020 03:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (बढ़नी)।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (बढ़नी)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Sep 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Many dead and missing due to landslide in Nepal
नेपाल में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल में बीते गुरुवार की सुबह आए भूस्खलन से स्यांगजा और पाल्पा जिले के 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल में स्यांगजा के वैलिंग नगरपालिका के वार्ड नं 14 स्थित तमाडी में हुए भूस्खलन से 9 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा प्रयास करके बचा लिया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह लगभग 5:30 मिनट पर आए भूस्खलन के बाद तमाडी गांव की महिला दुर्गा लुइटेल ने भूस्खलन से दबे लोगों की आवाज सुनी और 20 अन्य स्थानीय नागरिकों के साथ बचाव कार्य कर बड़ी मुश्किल से केवल 16 वर्षीय मनीषा नेपाली को बचा पाई।
विज्ञापन


जिसका इलाज पोखरा के गंडकी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसने बताया कि अन्य परिवारों के 9 लोग बचाव हेतु चिल्लाते हुए भूस्खलन में दबकर बह गए। मृतकों में एक सात महीने का बच्चा, तीन महिलाएं, दो पुरुष, एक किशोर लड़की और दो लड़के शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्यंगजा जिले के ही गांव नगरपालिका कालीगंडकी के वार्ड 4 में आए भूस्खलन में 16 वर्षीय युवक के मारे जाने की खबर है। बीते बुधवार को नेपाल के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के चलते विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से कइयों की जान जाने की खबरें लगातार आ रही हैं।


गुरुवार को ही सुबह 3:33 पर भूस्खलन होनें से पाल्पा जिले के गांव नगरपालिका-2 में आने वाले रम्भा में फोक्सिंगकोट के सुरुमदण्डा में एक 27 वर्षीय गर्भवती महिला के मारे जाने और पांच के लापता होने की खबर है। फोक्सिंगकोट नेपाल में पाल्पा के जिला मुख्यालय तानसेन से 35 किमी दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed