{"_id":"5ed9e0d88ebc3e9c9a5fce8d","slug":"many-covid-positive-got-in-siddharthnagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 140","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 140
Fri, 05 Jun 2020 05:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार तीन कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। इनमें एक महिला और आठ वर्ष की बच्ची भी शामिल हैं। तीनों संक्रमित डुमरियागंज और सदर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के हैं। तीनों को बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 140 हो गई है। हालांकि 77 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को जा चुके हैं।
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 65 वर्षीय महिला अपने 38 वर्षीय बेटे के साथ कुछ दिन पूर्व दिल्ली से गांव लौटी थी। स्क्रीनिंग के बाद दोनों को होम क्वारंटीन किया गया था। तबीयत खराब हुई तो दोनों के लार का सैंपल जांच के लिए भेज गया था।
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बच्ची में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसका लार जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद राजस्व और स्वास्थ्य टीम की मौजूदगी में सभी को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। तीन नए संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि सीएमओ डॉ. सीमा राय ने की गई।
विज्ञापन
आंकड़ों पर एक नजर
- संक्रमितों की संख्या - 140
- ठीक हुए मरीजों की संख्या - 77
- एक्टिव मरीजों की संख्या - 61
- कोरोना से मृतकों की संख्या -3