फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many covid 19 positive got in sant kabir nagar Uttar pradesh

संतकबीरनगर में मिले 33 कोरोना पॉजिटिव, एक ही परिवार के आठ लोग हुए संक्रमित

Mon, 20 Jul 2020 04:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Jul 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Many covid 19 positive got in sant kabir nagar Uttar pradesh
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
संतकबीरनगर में सोमवार को आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के आठ सदस्य समेत 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 26 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 546 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें बखिरा कस्बे के तीन लोग शामिल है। धनघटा क्षेत्र के पौली का 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। दुधारा क्षेत्र के जातेडीहा का 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-  30 रुपये नहीं देने पर मासूम से खिंचवाया स्ट्रेचर, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलहर कला क्षेत्र के बेलहर खुर्द 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। उसी क्षेत्र के जंगल दशहर के रहने वाले एक ही परिवार के दंपती और बेटे- बहू समेत आठ लोग पॉजिटिव मिले है। उसी गांव एक 30 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। लोहरौली शुक्ल गांव का 22 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है।


खलीलाबाद शहर के बंजरिया पश्चिमी निवासी एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव मिले है। इसके अलवा बंजरिया मोहल्ले के ही एक दंपती समेत सात लोग पॉजिटिव पाए गए है। कोतवाली क्षेत्र के बयारा के निवासी एक दंपती पॉजिटिव मिले है। महुली क्षेत्र के मैनसिर का एक 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 26 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 546 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 191 लोग एक्टिव है। जबकि 355 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। सोमवार को 355 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed