{"_id":"5ed0ca5b77ed5f381a698b7a","slug":"many-covid-19-positive-got-in-gorakhpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: सांस फूल रही और बुखार भी था, जांच हुई तो निकला कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: सांस फूल रही और बुखार भी था, जांच हुई तो निकला कोरोना
Fri, 29 May 2020 09:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : social media
गोरखपुर जिले में शुक्रवार को मिले तीन कोरोना मरीजों में दो को सांस फूलने और बुखार की शिकायत थी। तीसरा युवक के पिता को पहले से कोरोना संक्रमण था। बाद में जांच के दौरान युवक भी पाजिटिव मिला।
विज्ञापन
तीन में से दो मुंबई और एक व्यक्ति चेन्नई से आया था। मौजूदा समय में एक्टिव मरीजों की संख्या 51 हैं। इनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और रेलवे अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चरगांवा के मानबेला निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति 14 मई को मुंबई से आए थे। वह अपने गांव में क्वारंटीन थे। 27 मई को सांस फूलने और बुखार की शिकायत हुई तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कोरोना जांच हुई तो शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
Trending Videos
संक्रमित को गीडा के डेंटल कॉलेज में किया गया क्वारंटीन
चरगांवा की ही ग्राम पंचायत जंगल एकला नंबर दो के दक्षिण टोला का रहने वाला 25 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। वह 14 मई को चेन्नई से आया था। बुखार और सांस फूलने की शिकायत पर उसे गीडा के डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। वहीं, माल्हनपार के करवनिया निवासी 29 वर्षीय युवक मुंबई से अपने पिता के साथ 15 मई को गांव आया था।
पिता 21 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। युवक को डेंटल कॉलेज गीडा में क्वारंटीन किया गया था। जांच के लिए नमूना बृहस्पतिवार को बीआरडी भेजा गया था, जहां पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि माल्हनपार का करवनिया गांव पहले से ही सील है।
दो और गांवों को सील करके सैनिटाइज कराया जा रहा है। संक्रमितों के घरवालों और उनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कराई जा रही है। सबको होम क्वारंटीन कराया जाएगा।