{"_id":"5eca963927af717a184e8257","slug":"many-covid-19-positive-got-in-basti-gorakhpur-mandal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में मिले 43 कोरोना पॉजिटिव, 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में मिले 43 कोरोना पॉजिटिव, 4 की मौत
Mon, 25 May 2020 12:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 May 2020 12:51 PM IST
सार
- गोरखपुर में पहली बार एक साथ 14 मामले सामने आए
- देवरिया में 14, संतकबीरनगर और बस्ती में पांच-पांच, सिद्धार्थनगर में चार, महराजगंज व कुशीनगर में एक-एक केस मिले
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती और गोरखपुर मंडल में रविवार को 43 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती और देवरिया के एक-एक कोरोना पॉजिटिव की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। ज्यादातर संक्रमित प्रवासी हैं। सब मुंबई, दिल्ली, पुणे, सूरत और अहमदाबाद से लौटे हैं। दोनों मंडलों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 410 हो गई है। अब तक 13 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
गोरखपुर बस्ती मंडल में रविवार को कोरोना बम फूटा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और बीआरडी मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब से अलग-अलग जिलों में जो आंकड़ा भेजा गया, उसके मुताबिक 44 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा 14 मरीज देवरिया में मिले हैं। अब देवरिया में संक्रमितों की संख्या 51 हो गई है। गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला सहित 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गोरखपुर में अब तक 45 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
कुशीनगर में दो की हो चुकी है मौत
संतकबीरनगर में भी रविवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक मरीज की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की संख्या 64 हो गई है। बस्ती में मरीजोें के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी पांच मरीज मिले हैं। बस्ती में अब तक 125 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
सिद्धार्थनगर में चार मरीज मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 78 हो गई। महराजगंज और कुशीनगर में एक- एक कोरोना मरीज मिले हैं। कुशीनगर के मरीज की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। अब महराजगंज में 38 संक्रमित हो गई। कुशीनगर में नौ मामले सामने आए। इसमें से दो की मौत हुई है।
सिद्धार्थनगर में चार मरीज मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 78 हो गई। महराजगंज और कुशीनगर में एक- एक कोरोना मरीज मिले हैं। कुशीनगर के मरीज की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। अब महराजगंज में 38 संक्रमित हो गई। कुशीनगर में नौ मामले सामने आए। इसमें से दो की मौत हुई है।