{"_id":"5efc21e48ebc3e430c40aeaf","slug":"many-covid-19-positive-found-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मिले छह और कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 58","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मिले छह और कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 58
Wed, 01 Jul 2020 11:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)।
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 259 हो गई है। जिसमें से दस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं 191 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी सीएमओ डॉ सीमा राय ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 58 हो गई है। बुधवार को मिले संक्रमितों में दो मरीज एक ही घर के हैं। ये संक्रमित की चपेट में आने से पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक 60 वर्षीय बुजुर्ग सहित दो लोग मुंबई से आए आए थे जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन