{"_id":"5f06a0c48ebc3e638d2952bf","slug":"many-covid-19-positive-found-in-sant-kabir-nagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में स्वास्थ्य कर्मी सहित 26 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 330","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में स्वास्थ्य कर्मी सहित 26 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 330
Thu, 09 Jul 2020 10:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सीएचसी हैंसर में तैनात काउंसलर समेत 26 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। दो दिन के लिए सीएचसी हैंसर में बाहर से आने वालों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहां सैनिटाइजर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पॉजिटिव मिले लोग मेंहदावल, बखिरा, बेलहर, दुधारा कोतवाली और धनघटा इलाके के रहने वाले हैं। एक पॉजिटिव गुड़गांव में भर्ती है। शेष 25 पॉजिटिव मरीजों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया है। जिले में अब तक 330 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन