{"_id":"5edf72d38ebc3e42ed43cc5c","slug":"many-coronavirus-positive-got-in-maharajganj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, एक्टीव केस की संख्या बढ़कर हुई 52","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, एक्टीव केस की संख्या बढ़कर हुई 52
Tue, 09 Jun 2020 05:00 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पॉजिटिव की संख्या में प्रत्येक दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजो की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच एवं स्क्रीनिंग में तेजी की जा रही है। केस पता चलते ही पॉजिटिव मरीजो को पुरैना कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन
सोमवार की रात में आई रिपोर्ट की जानकारी मंगलवार को दोपहर बाद दी गई। जिसमें दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना एक्टीव केस की बढ़कर 52 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सतर्क करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 5 जून को भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट सोमवार की देर रात में आई है। जिसके अनुसार जांच में 2 नमूना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
पहला मरीज पिपरा खली व दूसरा पनियरा बाजार का निवासी है। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना की संख्या अब 52 हो गई है। अब तक कुल कोरोना मामले 89 हो गए हैं। वहीं मंगलवार को जांच के लिए 139 नमूने मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजे गए।
नेपाल से 1205 भारतीयों नागरिक पहुंचे
नेपाल से 1205 भारतीय नागरिक मंगलवार को सोनौली पहुंचे। जहां सभी लोगों को आब्रजन कार्यालय में जरूरी प्रपत्र जमा करा पड़ा। इसके बाद उन्हें हेल्थ डेस्क पर तैनात कर्मियों ने जांच कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिया। रोडवेज बस से सभी प्रवासियों को भेजा गया। सीओ नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया मंगलवार को 1205 भारतीय नागरिक आए। वहीं भारत से करीब 400 नेपाली नागरिक नेपाल रवाना हुए हैं।