फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many coronavirus positive found in Basti UP

बस्ती में मिले छह नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 82

Wed, 15 Jul 2020 06:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Jul 2020 06:41 PM IST
सार

  • लखनऊ में भर्ती एक और पॉजिटिव की मौत, पांडेय बाजार सील
  • डिस्चार्ज हुए 15, मृतकों की संख्या 17 हुई

विज्ञापन
Many coronavirus positive found in Basti UP
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

बस्ती जिले में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को बीआरडी मेडिकल कालेज से छह नए पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही जिले में संख्या 450 पहुंच गई है। इसके अलावा शहर के पांडेय बाजार निवासी लखनऊ में भर्ती कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


कैली व रुधौली में भर्ती 15 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 351 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में मृतकों की संख्या 17 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 82 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- ऑर्डर के बाद भी नहीं मिल पा रहा रेमडेसिवीर इंजेक्शन, ये है बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोरोना को लेकर प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। इसी का परिणाम है कि लखनऊ में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद पांडेय बाजार को सील करा कर वहां सैनिटाइज व सफाई आदि कराई जा रही है। मृतक के घर को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है।
 
 

डीएम ने क्या कहा

जिले में कोरोना के लिए अब तक 17278 नमूना एकत्रित किया जा चुका है। इसमें से 16647 की रिपोर्ट आ चुकी है। 16187 लोग निगेटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 450 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। प्रशासन को अभी भी 631 नमूनों के रिपोर्ट का इंतजार है।

डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि बारी-बारी से सभी की जांच कराई जा रही है। जो भी पॉजिटिव पाया जा रहा है। उसे रुधौली व ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया जा रहा है। पांडेय बाजार को सील कर वहां सैनिटाइजेशन व सफाई कराई जा रही है। 48 घंटे बाद यहां सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed