{"_id":"5f0f00768ebc3e63db11ac1a","slug":"many-coronavirus-positive-found-in-basti-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में मिले छह नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 82","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में मिले छह नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 82
Wed, 15 Jul 2020 06:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Jul 2020 06:41 PM IST
सार
- लखनऊ में भर्ती एक और पॉजिटिव की मौत, पांडेय बाजार सील
- डिस्चार्ज हुए 15, मृतकों की संख्या 17 हुई
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को बीआरडी मेडिकल कालेज से छह नए पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही जिले में संख्या 450 पहुंच गई है। इसके अलावा शहर के पांडेय बाजार निवासी लखनऊ में भर्ती कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
कैली व रुधौली में भर्ती 15 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 351 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में मृतकों की संख्या 17 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 82 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
इसे भी पढ़ें- ऑर्डर के बाद भी नहीं मिल पा रहा रेमडेसिवीर इंजेक्शन, ये है बड़ी वजह
विज्ञापन
कोरोना को लेकर प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। इसी का परिणाम है कि लखनऊ में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद पांडेय बाजार को सील करा कर वहां सैनिटाइज व सफाई आदि कराई जा रही है। मृतक के घर को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है।

डीएम ने क्या कहा
जिले में कोरोना के लिए अब तक 17278 नमूना एकत्रित किया जा चुका है। इसमें से 16647 की रिपोर्ट आ चुकी है। 16187 लोग निगेटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 450 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। प्रशासन को अभी भी 631 नमूनों के रिपोर्ट का इंतजार है।
डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि बारी-बारी से सभी की जांच कराई जा रही है। जो भी पॉजिटिव पाया जा रहा है। उसे रुधौली व ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया जा रहा है। पांडेय बाजार को सील कर वहां सैनिटाइजेशन व सफाई कराई जा रही है। 48 घंटे बाद यहां सब सामान्य हो जाएगा।