फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positives including 11 from same family in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में एक ही परिवार के 11 समेत मिले 35 कोरोना पॉजिटिव, एक सिपाही भी संक्रमित

Tue, 14 Jul 2020 04:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Jul 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Many corona positives including 11 from same family in sant kabir nagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

संतकबीरनगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के 11 लोगों समेत 35 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 443 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को 35 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें बेलहर कला क्षेत्र के लोहरौली शुक्ल गांव निवासी एक ही परिवार के 11 लोग पॉजिटिव मिले है। इसमें 30 वर्षीय पति, 28 वर्षीय पत्नी, पांच वर्षीय बेटा और चार वर्षीय बेटी भी शामिल है। इसी परिवार के 28 वर्षीय पिता और पांच वर्ष्रीय बेटा भी पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन


इसी परिवार का 17 वर्षीय किशोर, 45 वर्षीय शख्स, 15 वर्षीय किशोर, 24 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। सभी संक्रमित के संपर्क में आए थे। इसी क्षेत्र के मंझरिया पठान निवासी 34 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक और 39 वर्षीय मां व 18 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही भी संक्रमित

कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सात लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें झीनखाल बंजरिया निवासी 14 वर्षीय किशोर, टेमा रहमत निवासी 17 वर्षीय किशोर, खलीलाबाद के बरदहिया बाजार निवासी 30 वर्षीय महिला, बालूशासन निवासी 50 वर्षीय शख्स,डारीडीहा गांव निवासी 25 वर्षीय महिला, दुघरा गांव निवासी 27 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।

पुलिस लाइन में तैनात क्यूआरटी डयूटी का 35 वर्षीय सिपाही भी पॉजिटिव मिला है। महुली क्षेत्र में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। महुली कस्बा निवासी 40 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय शख्स और 44 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा चनहट गांव निवासी 47 वर्षीय शख्स और कठैचा निवासी 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। सभी संक्रमित के संपर्क में आए थे।

दुधारा क्षेत्र के चार लोग पॉजिटिव पाए गए है। इसमें साफियाबाद निवासी मुंबई से लौटा 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। सेमरियावां में प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी 23 वर्षीय युवक और देवरिया घाट निवासी 15 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। बखिरा क्षेत्र में तीन लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें शिवापार निवासी 49 वर्षीय शख्स, बडहरा निवासी 23 वर्षीय किशोर और कस्बा बखिरा निवासी 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।

धनघटा क्षेत्र के छपरा मगर्वी निवासी 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 443 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 164 लोग एक्टिव है। जबकि 279 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। मंगलवार को 401 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed