{"_id":"5f1573e59fc7ce61016c00bb","slug":"many-corona-positive-found-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हियुवा जिला प्रभारी सहित 25 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक हफ्ते के लिए न्यायालय बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हियुवा जिला प्रभारी सहित 25 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक हफ्ते के लिए न्यायालय बंद
Mon, 20 Jul 2020 04:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Jul 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 25 नए पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। इसमें हियुवा जिला प्रभारी के अलावा बैंक, कलेक्ट्रेट कर्मी तथा पालिकाध्यक्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 547 पहुंच गई है। कैली में भर्ती 11 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 373 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- 30 रुपये नहीं देने पर मासूम से खिंचवाया स्ट्रेचर, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
जिले में मृतकों की संख्या 18 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 156 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है। इधर कलेक्ट्रेट में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने दीवानी के सभी न्यायालय व कार्यालय सप्ताह भर के लिए बंद कर दिए हैं।