फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many complaints about Prime Minister Housing Scheme in Gorakhpur

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शिकायतों की आ गई बाढ़, वसूली की बनी है पूरी लिस्ट

Sun, 09 Feb 2020 10:26 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: विजय जैन Updated Sun, 09 Feb 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
many complaints about Prime Minister Housing Scheme in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

शासन का हर अधिकारी दावा कर रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए वह पूरी तरह से मुस्तैद है। बिना किसी धांधली के जरूरतमंदों को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है लेकिन हाल यह है कि इस योजना का लाभ पाने के लिए हरेक स्तर पर ‘चढ़ावा’ चढ़ाना पड़ रहा है। पांच हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक रुपये लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


डूडा दफ्तर में एक सर्वेयर पैसे लेने के साथ इसे वापस करने की बात भी स्वीकार कर चुका है। जब अमर उजाला ने अपने हेल्पलाइन नंबर पर इस योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान लोगों से जानकारी मांगी तो शिकायतों की बाढ़ आ गई। पूरे दिन लोग इस योजना के लिए पैसे मांगने से लेकर देरी की शिकायत करते रहे।
विज्ञापन

 
इन लोगों ने की शिकायत...
- पत्नी मंजू देवी के नाम से प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया है। वेरिफिकेशन के दौरान सर्वेयर को 10 हजार रुपये दिए। लेखपाल ने जांच भी की, लेकिन अब तक योजना की पहली किस्त भी नहीं मिली है। विभाग से भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। - धर्मेंद्र कुमार, नंदा नगर, दरगहिया
विज्ञापन
विज्ञापन


- 2017 में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन दिया था। 5000 रुपये दिए तो पहली किस्त आयी। दूसरी किस्त के लिए 25 हजार रुपये की मांग की, लेकिन मैंने नहीं दिए। इसके बाद से पैसे नहीं आए हैं। डूडा दफ्तर से लेकर डीएम तक शिकायत कर चुका हूं, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। - अशोक कुमार सिंह, बांसगांव

- प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वेयर को 10 हजार रुपये दे चुका हूं। इसके बाद पहली किस्त के 50 हजार रुपये खाते में आए हैं। एक साल हो चुका है, लेकिन न तो दूसरी किस्त आयी है और न कोई जानकारी मिल रही है। - मुख्तार अहमद, नौतन, मेडिकल कॉलेज रोड

नहीं हो रही सुनवाई

- प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। रुपये नहीं दिए तो अपात्र बना दिया गया, जबकि भाइयों की दूसरी किस्त भी आ चुकी है। डूडा दफ्तर के कई बार चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - मो. इरफान खान, चक्सा हुसैन

- दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन दिया था। टिन शेड है, लेकिन मेरा आवेदन का क्या हुआ है कुछ पता नहीं। डूडा दफ्तर जाता हूं तो कुछ बताया ही नहीं जाता है। जबकि इलाके के कई अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। - विनोद रफेल, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो, गायत्री नगर

- दो साल तीन महीने पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त मिली थी। तब से दूसरी किस्त का इंतजार कर रही हूं। कई बार डूडा कार्यालय जा चुकी हूं, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। - शगुफ्ता बेगम, चक्सा हुसैन

- छह महीने पहले आवेदन किया था। डूडा में गए तो बताया गया कि सूची में नाम आ गया है। तीन महीने से दौड़ रहा हूं, लेकिन न तो लेखपाल और न ही सर्वेयर के द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। - सुनीता देवी, राजेंद्र नगर, लच्छीपुर

- करीब आठ महीने पहले प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। फार्म जमा करने के नाम पर एक हजार रुपये लिए गए, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। सिर्फ उन्हीं का नाम सूची में आ रहा है, जो रुपये दे रहा है।

- प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। जीडीए में 25 हजार रुपये भी जमा किए। मेरे नाम से कोई घर या जमीन नहीं है। इसके बावजूद मुझे अपात्र कर दिया गया है। शासन प्रशासन जैसी जांच कराना चाहता है करा ले।
- शक्ति कुमार, हुमायूंपुर उत्तरी

- तिरपाल डाल कर रह रही हूं। झाड़ू-पोंछा करती हूं। न लेखपाल सुन रहे हैं न ही प्रधान। कोई दो हजार मांग रहा है तो कोई पांच हजार रुपये मांग रहा है। एकलौती ऐसी हूं, जिसका कोई घर नहीं है।
- सावित्री देवी, भीटी, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed