{"_id":"61bd6f9895eb885b7049eaa9","slug":"manish-gupta-murder-case-cbi-may-soon-file-charge-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड: जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है सीबीआई, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड: जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है सीबीआई, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से हुई पूछताछ
Sat, 18 Dec 2021 01:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:55 PM IST
सार
सीबीआई ने रामगढ़ताल थाने के दो सिपाहियों से भी पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या की जांच कर रही सीबीआई ने 24 घंटे के दौरान रामगढ़ताल के दो सिपाहियों और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से पूछताछ की है। खबर है कि आरोपी पुलिस कर्मियों की पेशी के बाद भी सीबीआई गोरखपुर में डेरा डाले है। सीबीआई जांच जल्द पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने रामगढ़ताल थाने के दो सिपाहियों से भी पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए हैं। गत गुरुवार की देर शाम एनेक्सी भवन में मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों से पूछताछ की गई है। ये वही डॉक्टर हैं, जिन्होंने मनीष को देखा था। भर्ती के दो पर्ची बनवाने में मददगार रहे थे। करीब दो घंटे तक पूछताछ चली है। अब तक इस केस में 26 से ज्यादा लोगों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। आरोपी पुलिस कर्मियों की न्यायिक हिरासत 24 दिसंबर तक बढ़ाई जा चुकी है।
ये है मामला
कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की 27 सितंबर की रात गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में मौत हो गई थी। मनीष के दोस्तों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से आई चोट से जान गई है। मनीष की पत्नी की तहरीर पर होटल में चेकिंग करने गए छह पुलिसवालों पर हत्या का केस दर्ज है। पत्नी ने गोरखपुर पुलिस की जांच पर सवाल उठाया था, जिसके बाद सरकार ने एसआईटी कानपुर को जांच सौंप दी थी। बाद में सीबीआई को जांच दी गई। दो नवंबर को सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। 11 नवंबर को जांच के सिलसिले में पहली बार सीबीआई गोरखपुर पहुंची थी।