फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mango crop damaged due to storm green vegetables were also affected

समय से पहले खत्म हो जाएगा फल: आंधी से गिरे आम, खराब हुई सब्जियां, जल्दी हो जाएगी बाजार से विदाई

Thu, 25 May 2023 02:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 May 2023 02:01 PM IST
सार

गोरखपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आम के सीजन की शुरुआत जून से मानी जाती है। जून से लोकल आम बाजार में पहुंचने लगते हैं। लेकिन, जब आम की फसल खेत में पकने के करीब है, ऐसे में इस आंधी ने आम को काफी नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
Mango crop damaged due to storm green vegetables were also affected
रूस्तमपुर में पटरी व्यवसाइयों के लिए बनाए गए शेड में सब्जी बेचते लोग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में सोमवार की देर रात आई आंधी और पानी से आम और सब्जी की फसलें काफी प्रभावित हुई हैं। आंधी से आम की 50 फीसदी से भी ज्यादा फसल गिर गई हैं। वहीं सब्जियों की फसल को भी नुकसान हआ है। कृषि विशेषज्ञों का मनाना है कि जिस तरह से आम और सब्जियों की फसल को आंधी और बारिश से नुकसान पहुंचा है इससे तय समय से पहले ही इनकी बाजार से विदाई हो जाएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आम के सीजन की शुरुआत जून से मानी जाती है। जून से लोकल आम बाजार में पहुंचने लगते हैं। लेकिन, जब आम की फसल खेत में पकने के करीब है, ऐसे में इस आंधी ने आम को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे ये समय से पहले खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, हरी सब्जियां बारिश के मौसम यानी जून के अंतिम सप्ताह से महंगी होनी शुरू हो जाती है, क्योंकि बारिश से सब्जियों की फसल खराब होने लगती है। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश ने सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे लत्ती वाले फसल जैसे नेनुआ, लौकी, कद्दू और करैला की फसल पर ज्यादा असर पड़ेगा। यह भी तय समय से पहले समाप्त हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सब्जियों के दाम गिरे

आंधी और बारिश का असर थोक मंडी और फुटकर बाजार में देखने को मिला। बुधवार को थोक मंडी में नेनुआ, लौकी और करैला आठ से 10 रुपये किलो बिके। भिंडी 10 से 12 रुपये, किलो और टमाटर भी 10 रुपये किलो बिके। वहीं, फुटकर बाजार में नेनुआ, लौकी और कद्दू 20 रुपये किलो करैला, भिंडी और टमाटर 25 से 30 रुपये किलो की दर से बिके।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस बारिश से आम और सब्जी के किसानों नुकसान पहुंचा है। लेकिन, बाकी किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। बारिश से खेत नम हो गए हैं, इससे किसानों को जुताई करने में आसानी होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed