{"_id":"60cd93608ebc3e32bc4e96ad","slug":"mango-buyers-not-available-after-fruit-arrival-in-gorakhpur-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले पक गए फलों के राजा: मंडी में दोगुनी हुई आम की आवक, नहीं मिल रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पहले पक गए फलों के राजा: मंडी में दोगुनी हुई आम की आवक, नहीं मिल रहे खरीदार
Sat, 19 Jun 2021 12:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:21 PM IST
सार
मांग की तुलना में अधिक आम आने से व्यापारियों को हो रहा नुकसान, मई में असमय बारिश से फसल समय से पहले पक कर हो गई है तैयार।
विज्ञापन
आम।
- फोटो : iStock
विस्तार
मई में बिना मौसम हुई बारिश से आम समय से पहले पक कर तैयार हो गए। इन दिनों बाजार में दशहरी और गौरजीत आमों की भरमार है। हालांकि मांग की तुलना में गोरखपुर महेवा थोक मंडी में दोगुनी मात्रा में आम की आवक हो रही है। ऐसे में व्यापारियों को आवक की तुलना में आम के खरीदार नहीं मिल पा रहे हैं। यही वजह है कि आम खराब होने से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
महेवा मंडी में थोक फल के व्यापारी सुरेंद्र कुशवाहा बताते हैं कि मई में लगातार बारिश हुई। इसकी वजह से बागों में इस बार समय से पहले ही दशहरी, कपूरी और गौरजीत आम पक गए। वर्तमान में लखनऊ के मलीहाबाद से दशहरी आम मंडी में आ रहे हैं। इतना ही नहीं स्थानीय किसानों के भी आम मंडी में पर्याप्त मात्रा में पहुंच रहे हैं। लेकिन मंडी में खरीदारों के न आने से बिक्री पर काफी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
बताया कि थोक मंडी में दशहरी 22, 25, 30 रुपये प्रतिकिलो, गौरजीत 25 से 30 रुपये, कपूरी 25 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं फुटकर में दशहरी 30-50 रुपये, कपूरी 40-50 रुपये और गौरजीत 50-70 से प्रति किलो बिक रहा है। फल विक्रेता शिव शंकर ने बताया कि बारिश के चलते आम पहले ही पक गए। इससे मंडी में भी आवक बढ़ गई। जहां पहले पांच से 10 पिकअप आम आया करता था, वहां रोजाना 25 पिकअप आम की आवक हो रही है। लेकिन कोरोना के चलते मंडी में खरीदार नहीं आ रहे हैं। इससे आम के खराब होने से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां से हो रही है आम की आवक
लखनऊ के मलीहाबाद, संडीला, फरहतपुर, सीमापुर, फैजाबाद के रूदौली, सोहावल, महराजगंज, नौगढ़, तुलसीपुर, बलरामपुर आदि जगहों से थोक मंडी में आम की आवक हो रही है।
| आम | थोक दाम | फुटकर दाम |
| दशहरी | 22-30 | 30-50 रुपये प्रति किलो |
| कपूरी | 25-35 | 40-50 रुपये प्रति किलो |
| गौरजीत | 30-35 | 50-70 रुपये प्रति किलो |