फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man sent jail for eating pan in sahajanawa Gorakhpur

पान खाना युवक को पड़ा भारी, जानिए क्यों हवालात में गुजारना पड़ा दिन

Fri, 09 Oct 2020 10:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Oct 2020 10:00 PM IST
सार

  • पीक थूकते पकड़े जाने पर प्रभारी एसडीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
  • सहजनवां पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

विज्ञापन
man sent jail for eating pan in sahajanawa Gorakhpur
पान। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को पाना खाना महंगा पड़ गया और उसे दिनभर हवालात गुजारना पड़ा।   

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
गोरखपुर में पान खाकर सहजनवां तहसील मुख्यालय पहुंचे एक व्यक्ति को शुक्रवार को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। प्रभारी एसडीएम के आदेश पर पूरे दिन उन्हें पुलिस हवालात में गुजारना पड़ा। हालांकि, आरोपी का कहना है कि वह पान खाता ही नहीं है। उसे बेवजह ही दूसरे की किए की सजा दे दी गई
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़सार के तेलियाडीह निवासी मानवेंद्र निषाद शुक्रवार को चकबंदी कार्यालय पहुंचे थे। उन्हें खेत का अभिलेख दुरुस्त कराना था। दफ्तर पहुंचे ही थे कि एक कर्मचारी पहुंचा और उनसे कहा-आपने दफ्तर में पान की पीक थूकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी ने उन्हें प्रभारी एसडीएम सहजनवां अरुण मिश्रा के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें थाना सहजनवां भेज दिया गया। दिन भर हवालात की हवा खाने के बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। उन्हें उपजिलाधिकारी की अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से जमानत मिल गई।
 
वहीं, पीड़ित का कहना है कि वह गुटका या पान खाते ही नहीं हैं। किसी और ने खाया था, जिसकी सजा उन्हें मिली। यह न्याय संगत नहीं है। तहसीलदार सहजनवां लालजी विश्वकर्मा का कहना है कि कोविंड-19 के नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed