{"_id":"62b152f74428ed683b2fa0d4","slug":"man-murdered-in-dispute-over-plucking-mangoes-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: आम तोड़ने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-भाई के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: आम तोड़ने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-भाई के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 21 Jun 2022 10:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:41 AM IST
सार
गुलरिहा इंस्पेक्टर उमेश वाजपेयी ने कहा कि आम तोड़ने को लेकर परिवार में मारपीट हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के भगवानपुर गांव के जैनपुर टोले में आम तोड़ने के विवाद में युवक सोलई (29) की पीटकर हत्या कर गई। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पिता-भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर निवासी सोलई रविवार शाम घर के बरामदे में बैठे थे। वे पेड़ से पका दो आम तोड़कर खा रहे थे। आरोप है कि सोलई के पिता मोहित निषाद और भाई सुरेंद्र निषाद ने इस पर नाराजगी जताई। साथ ही पेड़ से सारा आम तोड़ने लगे। इस पर सोलई ने आपत्ति की। इससे तमतमाए पिता और भाई ने हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सोलई को गंभीर चोटें आईं, फिर भी कोई अस्पताल नहीं ले गया। वह घायल अवस्था में ही घर पर पड़ा रहा। सोमवार तड़के उनकी मौत हो गई। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को हिरासत में लिया है। पत्नी किरन का आरोप है कि ससुर, देवर और जेठ ने पति को बेरहमी से पीटा था। उनके सीने पर भी चढ़ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को कमाकर लौटा था सोलई
पत्नी किरन ने बताया कि सोलई निषाद बेंगलूरू में पेंट पालिश का काम करते थे। शनिवार को ही वह घर आए थे। उनके तीन बच्चे (दो लड़की और एक लड़का) हैं। बेटियों की उम्र 5 और 3 साल है। वहीं, बेटा डेढ़ वर्ष का है।गुलरिहा इंस्पेक्टर उमेश वाजपेयी ने कहा कि आम तोड़ने को लेकर परिवार में मारपीट हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में हैं।
पहले भी हुआ रिश्तों का कत्ल
- 19 जून 2022: पिपराइच इलाके में जमीन विवाद में भाई ने ही श्यामसुंदर की हत्या कर दी।
- 07 मई 2022 : गुलरिहा क्षेत्र में छोटेलाल की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी।
- 17 फरवरी 2022: गुलरिहा इलाके में बहन ने प्रेमी सूरज यादव के साथ मिलकर भाई इरशाद की हत्या कर दी।
- 17 फरवरी 2022: पिपराइच इलाके के चकिया गांव में नारदमुनि की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी।
- 28 अप्रैल: पिपराइच के जंगल धूसड़ के पास पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी।