{"_id":"5fb3cb3024edec56385f07db","slug":"man-killed-in-road-accident-in-sant-kabir-nagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत से मातम में बदल गई घर की खुशियां, 24 नवंबर को होने वाली थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत से मातम में बदल गई घर की खुशियां, 24 नवंबर को होने वाली थी शादी
Tue, 17 Nov 2020 06:38 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:38 PM IST
सार
- ढाई साल बाद युवक खुद की शादी करने लौटा था घर
- खुद की शादी का कार्ड बांट कर लौटते दौरान हादसे में चली गई जान
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक मुंशी निषाद)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में 24 नवंबर को होने वाली बेटे की शादी की तैयारियां चल ही थी। खुद की शादी का कार्ड बांटने गए युवक की हादसे में मौत हो गई। जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
परिवार के एक मात्र कमाऊं सदस्य की मौत से परिवार का आर्थिक स्रोत भी बंद हो गया। घटना से ग्रामीण भी गमगीन हैं। भेडौरा-पिकौरा के टोला पलनियां निवासी 30 वर्षीय मुंशी निषाद ढाई साल पूर्व दुबई कमाने गया था। इधर परिजनों ने उसकी शादी बस्ती जिले के पटखौली में तय कर दिया था। 24 नवंबर को उसकी शादी की तिथि निर्धारित थी।
एक महीने पूर्व ही शादी करने वह दुबई से घर लौटा था। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। मुंशी अपने शादी का कार्ड बांटने सोमवार को रिश्तेदार और शुभचिंतकों के घर गया था। देर शाम वह बाइक से कार्ड बांट कर घर लौट रहा था। अभी वह पिठिया और बूढी बेलहर के बीच दुलही बगिया के पास पहुंचा ही था।
विज्ञापन
उसी दौरान भेडौरा- पिकौरा की तरफ से गुजरी पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुंशी निषाद की मौके पर मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों के घर की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां राजमती का रो-रोकर बुरा हाल था।
ग्रामीणों ने बताया कि मुंशी के पिता की डेढ़ साल पूर्व ही मौत हो गई थी। वहीं अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।