फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man killed in Road accident in sant kabir nagar UP

बेटे की मौत से मातम में बदल गई घर की खुशियां, 24 नवंबर को होने वाली थी शादी

Tue, 17 Nov 2020 06:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Nov 2020 06:38 PM IST
सार

  • ढाई साल बाद युवक खुद की शादी करने लौटा था घर
  • खुद की शादी का कार्ड बांट कर लौटते दौरान हादसे में चली गई जान

 

विज्ञापन
man killed in Road accident in sant kabir nagar UP
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक मुंशी निषाद) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घर में 24 नवंबर को होने वाली बेटे की शादी की तैयारियां चल ही थी। खुद की शादी का कार्ड बांटने गए युवक की हादसे में मौत हो गई। जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन


परिवार के एक मात्र कमाऊं सदस्य की मौत से परिवार का आर्थिक स्रोत भी बंद हो गया। घटना से ग्रामीण भी गमगीन हैं। भेडौरा-पिकौरा के टोला पलनियां निवासी 30 वर्षीय मुंशी निषाद ढाई साल पूर्व दुबई कमाने गया था। इधर परिजनों ने उसकी शादी बस्ती जिले के पटखौली में तय कर दिया था। 24 नवंबर को उसकी शादी की तिथि निर्धारित थी।
विज्ञापन


एक महीने पूर्व ही शादी करने वह दुबई से घर लौटा था। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। मुंशी अपने शादी का कार्ड बांटने सोमवार को रिश्तेदार और शुभचिंतकों के घर गया था। देर शाम वह बाइक से कार्ड बांट कर घर लौट रहा था। अभी वह पिठिया और बूढी बेलहर के बीच दुलही बगिया के पास पहुंचा ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान भेडौरा- पिकौरा की तरफ से गुजरी पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुंशी निषाद की मौके पर मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों के घर की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां राजमती का रो-रोकर बुरा हाल था।


ग्रामीणों ने बताया कि मुंशी के पिता की डेढ़ साल पूर्व ही मौत हो गई  थी। वहीं अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed