{"_id":"6027b63422e0c912680d9482","slug":"man-killed-in-road-accident-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिया से टकरा कर गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मौके पर तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिया से टकरा कर गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मौके पर तोड़ दिया दम
Sat, 13 Feb 2021 04:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Feb 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार की देर शाम बखिरा से बाजार करके घर लौट रहे एक युवक की बघुआ के पास हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया और बाइक सहित गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के रेरूआ गांव निवासी चंद्रकला ने बताया कि उसके 36 वर्षीय पति छेदी लाल शुक्रवार की शाम को बाइक से बखिरा बाजार गए थे। रात करीब नौ बजे पति बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
पति अभी बघुआ गांव के पास पहुंचे ही थे। घना कोहरा होने की वजह से बघुआ गांव से पूर्व स्थित पुलिया से टकरा कर गड्ढे में गिर गए। लोगों की सूचना पर वह कुछ लोगों के साथ मौके पर गई, लेकिन तब तक पति छेदी लाल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पीड़ित पत्नी शव देख कर बिलख पड़ी। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि जांच में पता चला कि छेदीलाल की हादसे में मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ राम प्रकाश ने बताया कि पीड़ित पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। युवक की मौत हादसे में हुई है।