{"_id":"6225df3a4607672d2a54cdcd","slug":"man-killed-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत
Mon, 07 Mar 2022 04:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Mar 2022 04:08 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक गगहा जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर सड़क हादसे में मृतक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान बाजार के पास सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11:45 बजे ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। सड़क पार करते समय हादसा हुआ है। हादसे के पास चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा के टिकुली बनारस निवासी जगत मौर्या का पुत्र प्रदुम्न (19) गांव में ही किसानी में पिता का सहयोग करता था। वह प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत मेडिकल के लिए दिए जाने वाले ट्रेनिंग का प्रशिक्षु था। सोमवार सुबह को वह हाईवे पार कर कौड़ीराम जा रहा था। इस दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। चालक कुछ दूर पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान एक ग्रामीण में ट्रक छोड़कर भागते हुए चालक की फोटो भी खींच ली है, जबकि उसे पकड़ने में असफल रहे। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायल हालत में ग्रामीणों ने युवक को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक जगत पांच भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक जगत के बड़े भाई की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।