{"_id":"5f8d8a334b582d03f83e21e9","slug":"man-killed-brother-for-property-dispute-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां के सामने बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, भाई पर किया कुल्हाड़ी से प्रहार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के सामने बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, भाई पर किया कुल्हाड़ी से प्रहार, मौत
Mon, 19 Oct 2020 06:14 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में रविवार की रात बंटवारे के विवाद को लेकर सुरैना गांव में बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिव्यांग छोटे भाई को मार डाला। इस मामले में पुलिस ने बड़े भाई और भाभी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
सुरैना गांव निवासी रामगति ने बताया कि बड़े भाई कल्पन की मौत करीब 20 वर्ष पहले हो गई थी। कल्पन की पत्नी संवारी अपने छोटे बेटे 32 वर्षीय धर्मदेव के साथ रहती है। वह दिव्यांग है। जबकि बड़ा बेटा राजमन अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है।
विज्ञापन
संवारी के पास कुछ रुपये थे, जिसकी मांग राजमन हमेशा किया करता था। रविवार की रात करीब नौ बजे राजमन और धर्मदेव के बीच हिस्सेदारी को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
रास्ते में तोड़ा दम
आरोप है कि राजमन और उसकी पत्नी ने धर्मदेव के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे गंभीर रुप से घायल होकर धर्मदेव गिर गया। धर्मदेव को इलाज के लिए सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय धर्मदेव की रास्ते में मौत हो गई। पीड़ित चाचा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसओ आरके गौतम ने बताया कि इस मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में राजमन और उसकी पत्नी लक्ष्मीना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राजमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लक्ष्मीना की तलाश की जा रही है।
एसओ आरके गौतम ने बताया कि इस मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में राजमन और उसकी पत्नी लक्ष्मीना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राजमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लक्ष्मीना की तलाश की जा रही है।