{"_id":"61495d518ebc3ece454fb335","slug":"man-killed-and-many-injured-in-car-accident-at-gola-bazar-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: कार ने एक को रौंदा फिर ई-रिक्शा व बाइक से भिड़ी, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: कार ने एक को रौंदा फिर ई-रिक्शा व बाइक से भिड़ी, कई लोग घायल
Tue, 21 Sep 2021 09:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:49 AM IST
सार
गोला में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल व बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घाटल लोग व क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला इलाके के गोला-कौड़ीराम रोड स्थिति ककरही इंटर कॉलेज पड़ौली के सामने अनियंत्रित कार ने 55 वर्षीय छोटेलाल को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। अनियंत्रित कार छोटेलाल को रौंदते हुए ई-रिक्शा और फिर बाइक से टकराई। इस हादसे में कार सवार व ड्राइवर सहित कई घायल हो गए हैं। इन सबका इलाज जिला अस्पताल व बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, इलाके के भरसी गांव निवासी राम अनुज मिश्र की पुत्री रीता सोमवार को छोटी बहन विमला, भाई राजेश मिश्रा और पुनीता शुक्ला के साथ ऑल्टो कार से गोला बाजार गई थी। कार ड्राइवर चला रहा था। बाजार करके दोपहर लगभग डेढ़ बजे गोला से अपने घर भरसी आ रहे थे।
कार चालक ने पहले बर्राह चौराहे पर एक ऑटो में ठोकर मारी, जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर बैलेंस खो दी और पड़ौली चौराहे पर आते-आते पहले एक बाइक को ठोकर मारी। इसके बाद ककरही में छोटेलाल को रौंद दिया। इससे छोटेलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, किनारे बाइक लेकर खड़े परशुराम यादव, मोनू चौहान, पवनेश को भी ठोकर मारी जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
मासूमअली और जाने आलम अपने ई-रिक्शा में बैठ कर गोला की तरफ जा रहे थे। कार सवार ने ई-रिक्शा में भी ठोकर मारा जिससे वह भी घायल हो गए। कार में सवार विमला को भी चोट आई है। सीएचसी से डाक्टरों ने विमला तिवारी, पुनीता शुक्ला, राजेश मिश्रा व रिखई गौड़ को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ गोला अंजनी कुमार पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।