{"_id":"64d4879ebf6db52f8c0a59f8","slug":"man-killed-after-new-car-trial-in-gorakhpur-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल बना जानलेवा: कार की टक्कर से हवा में उछला युवक, चली गई जान; अभी जून में हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल बना जानलेवा: कार की टक्कर से हवा में उछला युवक, चली गई जान; अभी जून में हुई थी शादी
Thu, 10 Aug 2023 02:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:24 PM IST
सार
धीरज मौर्य मजदूरी कर जीवन यापन करता था। बुधवार की शाम 5:30 बजे मजदूरी कर पैदल घर जा रहा था। गीडा सेक्टर सात स्थित एक काॅलेज के सामने तेज रफ्तार नई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धीरज हवा में ऊपर की ओर उछल गया और फिर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर सात में बुधवार को नई कार के ट्रायल के दौरान कार चालक ने पैदल घर जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क पर उछल कर गिरकर अचेत हो गया। आसपास के लोग अस्पताल ले गए। मेडिकल काॅलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार गीडा स्थित स्मार्ट व्हील फर्म की बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के नेवास गांव का रहने वाला धीरज मौर्य (23) पुत्र ध्रुपचंद मौर्य मजदूरी कर जीवन यापन करता था। बुधवार की शाम 5:30 बजे मजदूरी कर पैदल घर जा रहा था। गीडा सेक्टर सात स्थित एक काॅलेज के सामने तेज रफ्तार नई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धीरज हवा में ऊपर की ओर उछल गया और फिर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पहले कत्ल फिर शव के साथ कुकर्म: आरोपी को पछतावा नहीं, बोला-संपत्ति दे दूंगा तो मामला हो जाएगा मैनेज
विज्ञापन
Trending Videos
आसपास के लोगों ने गाड़ी को घेर लिया, लेकिन चालक मौके से भाग निकला। लोगों का कहना है कि गाड़ी गीडा स्थित एक शोरूम की है। एक एडवाइजर ट्रायल पर लेकर निकला था। पिपरौली चौकी प्रभारी आलोक राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: काठमांडो बना गोरखपुर का कूड़ाघाट, देसी कैसीनो में लग रहे मोटे दांव
जून में धीरज की हुई थी शादी
नेवास निवासी धीरज मौर्या की शादी जून माह में हुई थी। तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। करीब डेढ़ माह पहले बरवार चौराहे पर दुर्घटना में धीरज के पिता ध्रुप चंद का एक पैर टूट गया था।
इसे भी पढ़ें: काठमांडो बना गोरखपुर का कूड़ाघाट, देसी कैसीनो में लग रहे मोटे दांव
जून में धीरज की हुई थी शादी
नेवास निवासी धीरज मौर्या की शादी जून माह में हुई थी। तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। करीब डेढ़ माह पहले बरवार चौराहे पर दुर्घटना में धीरज के पिता ध्रुप चंद का एक पैर टूट गया था।