फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man died in road accident at kushinagar after returning from temple

देवी दर्शन कर घर लौट रहा था शख्स, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी ऐसी मौत

Mon, 19 Oct 2020 02:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Oct 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
man died in road accident at kushinagar after returning from temple
घटनास्थल पर रोती बिलखती मृतक की बेटी व लोगों की जुटी भीड़।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिसे के कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह गांव के समीप सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित मल्लूडीह फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। किसान मैनपुर कोट मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। मृतक की पहचान उसकी बेटी और दामाद ने किया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सरैया महंथ पट्टी निवासी दूधनाथ कुशवाहा (58)  सुबह घर से बाइक से मैनपुर कोट देवी स्थान दर्शन के लिए गए थे। दर्शन कर घर लौटते समय मल्लूडीह फ्लाईओवर के बीच में पहुंचे थे कि इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे में दूधनाथ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। मौजूद लोग अस्पताल भेजवाने का बंदोबस्त कर रहे थे कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरे लेन से देवी दर्शन को जा रहे मृतक की बेटी व दामाद ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed