{"_id":"61a9cd41a039721999380180","slug":"man-died-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सड़क हादसे में हुई थी राजगीर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सड़क हादसे में हुई थी राजगीर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ स्पष्ट
Fri, 03 Dec 2021 01:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:24 PM IST
सार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ स्पष्ट, बेटे ने जताई थी हत्या की आशंका
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के चंद्रा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात राजगीर की मौत सड़क हादसे में ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक राजगीर के सिर में गंभीर चोट थी। शरीर में कई अन्य जगहों पर भी चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ थानाक्षेत्र के राजेंद्रनगर तुरहा की बगिया निवासी कोमल चौहान (60) राजगीर का काम करते थे। बुधवार की शाम को पैदल ही घर से राजेंद्र नगर की तरफ निकले थे। देर शाम चंद्रा पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे पड़े बेसुध पड़े मिले थे।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल राजगीर को गोरखनाथ चिकित्सालय पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कोमल के बड़े बेटे घनश्याम ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, जिस तरह की चोटें राजगीर के सिर और शरीर पर पाई गईं हैं, वे सड़क हादसे के दौरान आती हैं।
विज्ञापन