फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man dead in road accident in sant kabir nagar UP

संतकबीरनगर: पत्नी और बच्चों से मिलने जा रहा था शख्स, सड़क हादसे में मौत

Tue, 16 Mar 2021 05:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Mar 2021 05:25 PM IST
सार

  • हरियाणा में होटल पर भोजन बनाने का मोहन मुखिया करते थे काम
  • सूचना पर पहुंचे भाई ने शव के शिनाख्त की पुष्टि की

 

विज्ञापन
man dead in road accident in sant kabir nagar UP
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में सोमवार की रात सोनी होटल के निकट हुए हादसे में बिहार के युवक की मौत हो गई। मंगलवार को सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर सूचना पर पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन


 बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मिकीनगर क्षेत्र के ठाड़ी गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र रामकिशुन मुखिया ने बताया कि उसके 35 वर्षीय भाई मोहन मुखिया हरियाणा में किसी होटल पर भोजन बनाने का काम करते थे। इधर कुछ दिन पूर्व उसकी भाभी दुर्गा अपने तीन बच्चों को लेकर मायके नेपाल चली गई थीं।
विज्ञापन


पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए भाई हरियाणा से वापस लौट रहे थे। सोमवार की रात में सोनी होटल के पास सड़क पार करने दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना 108 नंबर एबुलेंस को दिया। उसके बाद मौके से एबुलेंस से घायल भाई को लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतकबीरनगर जिला चिकित्सालय से उसे फोन पर सूचना दी गई। सूचना पर वह जिला अस्पताल पहुंचा और शव के शिनाख्त की पुष्टि की। उसने आशंका जताया कि उसके भाई मोहन मुखिया गुटखा खाते थे और दुकान से गुटखा लेने के लिए बस से नीचे उतर कर सड़क पार कर रहे होगें। उसी दौरान तेज रफ्तार से गुजरे वाहन की चपेट में आ जाने से हादसा हो गया होगा।


घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। सूचना पर एसआई अमला यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
                       

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed