{"_id":"5fa3c1de7b83bd51f12fd04f","slug":"man-dead-in-road-accident-by-truck-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
Thu, 05 Nov 2020 02:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना के पटनाघाट पुलिस चौकी के समीप गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक देवरिया जनपद के भदीला देवार गांव निवासी विनोद (36) है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देवरिया के भदीला देवार गांव निवासी विनोद पुत्र गंगा प्रसाद गुरुवार की सुबह अपने मोटरसाइकिल से बड़हलगंज की तरह आ रहे थे। इसी दौरान पटनाघाट पुलिस चौकी के करीब बड़हलगंज की तरफ से तेज रफ्तार जा रही ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। जिससे युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल युवक को स्थानीय पुलिस व अगल-बगल के लोगों ने इलाज के लिए डेरवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो बेटियां और दो लड़के हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएंगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।