प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी: बोलने से पहले ही पति को पीटा, आशिक की बीवी ने भी बताई चौंकाने वाली बात
मामला गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के हल्का नंबर एक का है। यहां एक गांव की महिला को उसके पति ने बुधवार की भोर में घर पास खेत में आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। पति ने प्रेमी को जब मारना पीटना शुरू किया तो दोनों ने मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी पत्नी को किसी दूसरे शख्स के साथ देखकर पति के होश उड़ गए। उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया लेकिन कुछ बोल पाता इसके पहले ही दोनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया।
जिसके बाद पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। वहीं प्रेमी की पत्नी ने भी तहरीर दी है कि गांव की एक महिला से उसके पति का अवैध संबंध है।
मामला गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के हल्का नंबर एक का है। यहां एक गांव की महिला को उसके पति ने बुधवार की भोर में घर पास खेत में आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। पति ने प्रेमी को जब मारना पीटना शुरू किया तो पत्नी और प्रेमी दोनों ने मिलकर पति की जमकर धुनाई कर दी।
महिला ने अपने प्रेमी को भगा दिया। पति का आरोप है कि दोनों मिलकर उसका गला दबाकर मार डालने का प्रयास किया। वहीं प्रेमी की पत्नी ने तहरीर दी है कि गांव की एक महिला से उसके पति का अवैध संबंध है।