{"_id":"602be22c8ebc3ee91d29c441","slug":"man-beaten-to-death-in-siddharthnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेम प्रसंग के मामले में उलाहना देने गए नाबालिग के बाप की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेम प्रसंग के मामले में उलाहना देने गए नाबालिग के बाप की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
Tue, 16 Feb 2021 08:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के एक गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में लड़के के घर उलाहना देने गए पिता को दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हमला करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी, एएसपी, सीओ, एसओ गांव में पहुंचे गए। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना लोटन कोतवाली क्षेत्र के सैनुवा गांव में मंगलवार दोपहर हुई।
जानकारी के अनुसार, उसका बाजार थाना इलाके के महदेवा गांव निवासी सीताराम (48) पुत्र स्व. टीका की ससुराल लोटन कोतवाली क्षेत्र के सैनुआ गांव में है। सीताराम की बेटी अपने नाना के घर रहती है। मंगलवार की सुबह लड़की अचानक गायब हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लड़की का प्रेम प्रसंग सैनुवा गांव के एक युवक से चल रहा था। इस बात की जानकारी कुछ लोगों हो गई थी। मंगलवार सुबह लड़की निकली और दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो उसके नाना ग्राम प्रधान के पास गए और नाती को गायब होने की जानकारी दी।

इसके बाद प्रधान ने तलाश करवाई तो लड़की मिल गई। तब तक इस बात की जानकारी लड़की के पिता को लग चुकी थी। दोपहर तकरीबन एक बजे वह गांव पहुंचा। इसके बाद लड़के के घर पहुंच गया। लड़का तो नहीं मिला, लेकिन उसके भाई को इस संबंध में उलाहना दे रहा था कि तभी मामला बिगड़ता चला गया।
देखते ही देखते बातचीत मारपीट में बदल गई। लड़की के पिता को दूसरे पक्ष के लोगों ने डंडे से जमकर पीटा। मारपीट की इस घटना में लड़की के पिता सीताराम (48) की डंडा लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाल लोटन रामअशीष यादव मौके पर पहुंचे और पंचमाना करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की के पिता की मौत हुई है। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।