{"_id":"5ec3ebcb8ebc3e90385476c2","slug":"man-attacked-nephew-with-knife-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात से नाराज शख्स ने भतीजे पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात से नाराज शख्स ने भतीजे पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर
Tue, 19 May 2020 07:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 May 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
गोरखपुर जिले के गोला इलाके के हटवा गांव में ताड़ी उतारने को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान ताड़ी उतारने में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू से चाचा ने भतीजे पर हमला कर दिया।
गर्दन पर गंभीर चोट लगते ही भतीजा नीचे गिरकर तड़पने लगा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घाव गहरा होने की वजह से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, गांव पहुंची पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हटवा गांव का अर्जुन (27) व उसके चाचा बीरे ताड़ी उतारने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों में ताड़ के पेड़ को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। मंगलवार को एक बार फिर ताड़ी उतारने कोलेकर दोनों भिड़ गए।
विज्ञापन
इसी दौरान बीरे ने अर्जुन के गले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से हो गया। गोला एसओ हेमेंद्र पांडेय का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है।