फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man attack on villege Former head with sharp weapon in Maharajganj

महराजगंज: पूर्व प्रधान पर धारदार हथियार से हमला, इस वजह से नाराज था युवक

Mon, 05 Jul 2021 03:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Jul 2021 03:44 PM IST
सार

आवास नहीं मिलने के कारण पूर्व प्रधान से नाराज था युवक, घायल को जिला अस्पताल किया गया रेफर।

विज्ञापन
man attack on villege Former head with sharp weapon in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरी बढ़ैपुरवा गांव में पूर्व प्रधान द्वारा आवास नहीं दिए जाने से नाराज युवक ने पूर्व प्रधान पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिसे ग्रामीणों ने सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम सभा गौरी बढ़ैपुरवा निवासी पूर्व प्रधान नरेश (48) सोमवार की सुबह खेत की तरफ जा रहे थे। गांव के ही निवासी एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से नरेश के गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया। नरेश लहूलुहान हो कर जमीन पर गिर पड़े थे।
विज्ञापन


यह घटना देख खेत के तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने घायल को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, घायल के परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। गांव के लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में युवक को आवास नहीं मिला था जिसके वजह से वह नाराज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दो माह पूर्व भी युवक ने पूर्व प्रधान के बड़े पुत्र अविनाश पर चाकू से हमला कर दिया था। मामला कोठीभार थाने पर गया था, लेकिन कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर सुलह कर लिया गया था।

प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह ने आरोपी जुगनू के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा करने की पुष्टि की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed