फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man arrested after Trying to forcibly talk to a student in university campus

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा से जबरन बातचीत करने की कोशिश, गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2023 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Apr 2023 02:36 PM IST
सार

कैंट प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि युवक और युवती पिछले छह साल से परिचित हैं। युवती ने लिखित शिकायत करने से इन्कार कर दिया, लेकिन आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
man arrested after Trying to forcibly talk to a student in university campus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को युवक ने छात्रा पर जबरन बातचीत करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने छात्रा से बदसलूकी की। परेशान होकर छात्रा ने 1090 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर ली। हालांकि, युवक के पकड़े जाने के बाद युवती ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया। मगर, पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान सिंघड़िया निवासी दीपक मौर्या के रूप में हुई। वह मार्बल्स का काम करता है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच पिछले छह साल से दोस्ती थी। घरवालों के हस्तक्षेप के बाद युवती उससे बात नहीं करना चाहती है, लेकिन आरोपी मोबाइल फोन पर बात करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अमर उजाला के 75 साल, ये हैं पाठकों की ओर से चुने गए गोरखपुर-बस्ती मंडल के 75 नायक
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली छात्रा सिंघड़िया के दीपक मौर्या से जान पहचान है। करीब छह साल से दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन परिजनों के समझाने के बाद युवती फोन पर बात करना बंद कर दी। मगर पिछले एक महीने से जबरन युवक उसके पीछे पड़ा था। उसे फोन पर बातचीत करने का दबाव बना रहा था।


सोमवार को छात्रा विश्वविद्यालय में क्लास करने आई थी। दोपहर दो बजे पीछा करते हुए युवक भी परिसर में पहुंच गया। विश्वविद्यालय गेट के पास छात्रा को रोककर बातचीत करने का दबाव बनाने लगा। परेशान छात्रा ने 1090 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना आते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया।

कैंट प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि युवक और युवती पिछले छह साल से परिचित हैं। युवती ने लिखित शिकायत करने से इन्कार कर दिया, लेकिन आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed