{"_id":"652d9bc23555fc1fcd09daf6","slug":"mall-babu-arrested-taking-bribe-of-five-thousand-rupees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-338873-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच हजार रुपये घूस लेते माल बाबू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच हजार रुपये घूस लेते माल बाबू गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। सदर तहसील में तैनात माल बाबू नीतिन श्रीवास्तव को सोमवार को एनओसी देने के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। माल बाबू को टीम ने कैंट पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने देर शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उधर, गिरफ्तारी की सूचना पर कई लेखपाल व तहसील के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। वह थाने में विरोध जता रहे थे, लेकिन बाद में समझाने पर लौट गए।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के बालापार निवासी नरेंद्र कुमार मिश्रा को अधिकृत भूमि के एनओसी की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने सदर तहसील में संपर्क किया। कई दिन दौड़ाने के बाद माल बाबू ने पत्रावली देने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे। नरेंद्र ने रुपये देने की बात कही। इसके बाद एंटी करप्शन में शिकायत कर दी।
इसके बाद माल बाबू को पकड़ने की योजना तैयार की गई। नरेंद्र कुमार सोमवार दोपहर में सदर तहसील में पहुंचे और माल बाबू नीतिन को फोन किया। इसके पहले टीम ने रुपये पर रंग लगा दिया था। माल बाबू के आने पर नरेंद्र ने रुपये दिए। जैसे ही रुपये को माल बाबू ने पकड़ा, वैसे ही टीम ने उसे दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद माल बाबू ने फंसाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
आरोपी को टीम ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज लिया है। पकड़ा गया माल बाबू नीतिन श्रीवास्तव बेलघाट थाना क्षेत्र के मानीपुर गांव का निवासी है।
एंटी करप्शन की टीम ने बाबू को पांच हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है। टीम की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मानुष पारिक, एएसपी